टाटा के इस शेयर ने दोगुना किया लोगों का पैसा, 600 रुपये के पार पहुंचा शेयर का दाम
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में शुक्रवार को तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 623.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 8 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 613.90 रुपये पर बंद हुए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने पिछले 7 महीने से कुछ अधिक समय में निवेशकों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी को पिछले दिनों ही एक बड़ा ऑर्डर मिला है। दोगुना हो गया निवेशकों का पैसाटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त उछाल आया है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले 7 महीने से कुछ अधिक समय में 105 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। यानी, कंपनी के शेयरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.