नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Indian Hotels share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच गुरुवार को टाटा की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। शानदार तिमाही नतीजे की वजह से सप्ताह के चौथे दिन इस कंपनी के शेयर में करीब 6 पर्सेंट का उछाल आया। इस बीच, ब्रोकरेज नोमुरा ने शेयर को बाय रेटिंग दी है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का सितंबर में समाप्त तिमाही का मुनाफा 19.35 प्रतिशत बढ़कर 379.85 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 318.26 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 2,484.32 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,040.89 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 2,017.41 करोड़ रुपये हो गया,...