टाटा के आईफोन कारखाने में गैस हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के कारखाने में गैस की चपेट में आने से तीन अस्थायी मजदूरों की मौत हो गई। इस कारखाने में एप्पल के आईफोन के पार्ट्स बनाते हैं। तीनों मजदूरों की मौत सोमवार को सीवेज और गंदे पानी को साफ करने वाले ट्रीटमेंट प्लांट में रखरखाव का काम करते समय हुई। मृतकों में होसुर के कावेरी (30), धर्मपुरी जिले के बी. अकमल (28) और एम. सारथी कुमार (28) शामिल हैं। अकमल ने सबसे पहले टैंक के अंदर झांककर देखा, लेकिन गैस के संपर्क में आते ही वह तुरंत बेहोश होकर गिर पड़ा। बचाव की कोशिश में, कावेरी ने सारथी कुमार को अपने साथी को देखने के लिए कहा, लेकिन अंदर जाते ही वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद कावेरी खुद अंदर गया, लेकिन कुछ ही पल में जहरीले माहौल के कारण उसकी भी मौत हो गई। वहां मौजूद एक चौथे कर्मचारी ने यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.