नई दिल्ली, जून 25 -- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के लिए जारी नए नियमों ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावनाओं को एक बार फिर हवा दे दी है। इस खबर के बाद गुरुवार को टाटा केमिकल्स के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और ये 4 प्रतिशत चढ़कर 770 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।आरबीआई के नए नियमों ने बढ़ाई टाटा संस पर लिस्टिंग की मजबूरी भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को सिस्टमिक रूप से महत्वपूर्ण NBFC यानी ऊपरी स्तर की वित्तीय कंपनियों की पहचान के लिए नए मानदंड तय किए। इन नियमों के अनुसार, जिन NBFC कंपनियों की कुल एसेट 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, उनके लिए शेयर मार्केट में लिस्ट होना अनिवार्य है। आरबीआई ने उद्योग जगत से आए उस सुझाव को खारिज कर दिया, जिसमें इस सी...