जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड विस्तार के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने चक्रधरपुर मंडल होकर चलने वाली 90 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन दिन बदलकर अप-डाउन में रद्द कर दिया। इसमें टाटानगर की 19 जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं। इतवारी एक्सप्रेस 29 नवंबर के अलावा 1 दिसंबर से 16 दिसंबर तक रद्द होगी। हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 26 और 28 नवंबर समेत 3, 5, 12 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। हावड़ा कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 11 दिसंबर से 18 दिसंबर को रद्द है।ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 12 दिसंबर से 17 दिसंबर को रद्द है। टाटानगर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 और 14 दिसंबर को रद्द है। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4 से 8 दिसंबर और 15 व 16 दिसंबर तक रद्द होगी। संतरागाछी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 से 14 दिसंबर तक रद्द है। ...