नई दिल्ली, अगस्त 24 -- टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इंडियन होटल्स कंपनी के साथ ओरिएंटल होटल्स के विलय (मर्जर) की घोषणा की है। यह मर्जर ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के जरिए होगा। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, पॉपुलर ताज होटल ब्रांड ऑपरेट करती है। इंडियन होटल्स के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 727 रुपये पर बंद हुए हैं। वहीं, ओरिएंटल होटल्स के शेयर सोमवार को 140.50 रुपये पर बंद हुए हैं। इंडियन होटल्स की एसोसिएट कंपनी है ओरिएंटल होटल्सओरिएंटल होटल्स (Oriental Hotels), इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) की एसोसिएट कंपनी है। इसके पास 825 कमरों के साथ 7 होटल्स का पोर्टफोलियो है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों की मौजूदा समय में ओरिएंटल होटल्स में 37 पर्सेंट से कुछ ज...