नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Tata Motors-Iveco Deal: टाटा मोटर्स ने एक बड़ा कारोबारी डील पूरा कर लिया है। कंपनी ने इटली की कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको ग्रुप (Iveco Group) में 89.42 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। इस सौदे के बाद इवेको अब टाटा मोटर्स की कंपनी बन गई है। दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। टाटा मोटर्स के लिए यह साल 2008 में जगुआर लैंड रोवर (JLR) खरीदने के बाद सबसे बड़ा अधिग्रहण है।इवेको के करीब 23.81 करोड़ शेयर खरीदे गए हैं कंपनियों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बीवी (TML CV Holdings BV) ने इवेको के करीब 23.81 करोड़ शेयर खरीदे हैं। ये शेयर कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 89.42 फीसदी हैं। इस सौदे के पूरा होने के बाद इवेको अब टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी बन गई ...