नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट आज अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती है। ट्रेंट की आज बुधवार 22 अप्रैल को बोर्ड बैठक है, जिसमें निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा हो सकती है। कंपनी का बोर्ड अगर बोनस शेयर बांटने की मंजूरी देता है तो यह पहला मौका होगा, जब निवेशकों को बोनस शेयर मिलेंगे। ट्रेंट के करीब 5 लाख शेयरधारकों को बोनस शेयर का फायदा मिल सकता है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 4493.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। डिविडेंड पर भी विचार करेगा कंपनी का बोर्डटाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट का बोर्ड अपने निवेशकों को डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा। पिछले 5 साल में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 13 रुपये का डिविडेंड बांटा है। इसके अलावा, ट्रेंट का बोर्ड अतिरिक्त फंड्स जुटाने पर भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.