टाटा की चार ट्रेनें रही रद्द, यात्री हुए परेशान
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर की चार ट्रेनें मंगलवार को लाइन ब्लॉक के कारण रद्द रहीं। इनमें टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस शामिल हैं। जबकि राउरकेला व झारसुगुड़ा की दो ट्रेनें भी रद्द थीं। एक साथ छह ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान, बंगाल और ओडिशा के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के कांसबहाल-धरुआडीह अप लाइन में साढ़े 5 घंटे तक काम चलने से पूर्व की घोषणा के अनुसार ब्लॉक हुआ था। रेलवे में 17 नवंबर तक दिन बदलकर ट्रेनों को रद्द करने और बदले मार्ग पर चलाने की योजना है। यह भी पढ़ें- दुरंतो एक्सप्रेस का 19 को बदलेगा मार्ग वहीं, अन्य मार्गो में भी लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों को रद्द करने, बदले मार्ग पर चलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.