नई दिल्ली, मई 12 -- निजी क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी टाटा पावर ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है तो आय में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने का भी ऐलान किया है। इस कंपनी के शेयर पर एक्सपर्ट बुलिश है और कहा है कि टारगेट प्राइस 500 रुपये के पार जा सकता है।8 पर्सेंट बढ़ा टाटा पावर का मुनाफा टाटा पावर का मुनाफा आठ प्रतिशत बढ़कर 1415.52 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से खर्च में कमी से कंपनी का लाभ बढ़ा है। एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में यह 1,306.09 करोड़ रुपये था। वहीं, टाटा पावर की कुल आय 2025-26 की चौथी तिमाही में घटकर 15,455.48 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 17,446.95 करोड़ रुपये थी। यह भी पढ़ें- RBI न...