नई दिल्ली, मार्च 24 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के कारोबार को लेकर एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, टाटा स्टील ने अपनी सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में Rs.1,680.27 करोड़ तक की इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस खबर के बीच टाटा स्टील के शेयर में 2 पर्सेंट की तेजी आई और यह 190 रुपये के स्तर को पार कर गया। टाटा स्टील के शेयर की क्लोजिंग 1.95% बढ़कर 190.90 रुपये पर हुई। टाटा स्टील के शेयर के 52 हफ्ते का हाई 216.50 रुपये है। शेयर का यह भाव फरवरी 2026 में था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 124.20 रुपये है।क्या है डील की डिटेल टाटा स्टील ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसने टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएचपी) में 0.1008 डॉलर अंकित मूल्य के 1,78,57,14,286 इक्विटी ...