नई दिल्ली, मार्च 31 -- टाटा सिएरा को ग्राहकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई इस एसयूवी की सेल इस साल जनवरी के मिड में शुरू हुई थी। खास बात है कि सेल शुरू होने से अब तक कंपनी ने 20 हजार से ज्यादा सिएरा की डिलिवरी कर दी है। कंपनी ने यह खुशखबरी अपने X अकाउंट से एक पोस्ट करके दी। नई सिएरा पिछले ढाई महीनों से बिक्री में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस एसयूवी को लेकर बायर्स शुरू से काफी एक्साइटेड हैं। यही वजह थी पहले 24 घंटों में ही इसे 70 हजार से अधिक बुकिंग मिल गई थी। पहले ही महीने में सिएरा की 7003 यूनिट्स की सेलपहले ही महीने में सिएरा की 7003 यूनिट्स बिक ​​गई थीं। मार्च की शुरुआत तक यह आंकड़ा 10 हजार यूनिट्स तक पहुंच गया। इससे एसयूवी की शुरुआती सेल में जबर्दस्त उछाल का अंदाजा हो गया था। यह उपलब्धि मात्र छह हफ्त...