नई दिल्ली, जून 5 -- देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी खरीदने पर अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा पंच ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसा है लुक और डिजाइन दिखने के मामले में टाटा पंच ईवी अपनी रेगुलर पेट्रोल वाली पंच से काफी अलग और ज्यादा मॉडर्न लगती है। इसके आगे की तरफ दी गई कनेक्टेड एलईडी लाइट बार (LED Light Bar) और क्...