नई दिल्ली, मई 8 -- अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है तो यह खबर आपके काम की है। टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा हैरियर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।डिजाइन और फीचर्स टाटा हैरियर का डिजाइन काफी बोल्ड और प्रीमियम है। इसमें 'पैडल लैंप्स', स्लीक एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। अंदर की तरफ आपको 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, पैन...