नई दिल्ली, फरवरी 12 -- अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) इस समय जबरदस्त डील के साथ उपलब्ध है। फरवरी 2026 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी इस छोटी लेकिन दमदार EV पर Rs.1,60,000 तक के बेनिफिट्स दे रही है। पंच ईवी (Punch EV) कंपनी की सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी कीमत Rs.9.99 लाख से Rs.14.44 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इन 5 कारों की बिक्री सबसे कम, माइलेज 35Km तक और कीमत Rs.3.70 लाख से शुरूMY2025 (पुराना स्टॉक) पंच ईवी अगर आप 2025 मॉडल ईयर की यूनिट खरीदते हैं, तो आपको कुल मिलाकर Rs.1.60 लाख तक का फायदा मिल सकता है। इन बेनिफिट में आमतौर पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी या स्क्रैपे...