नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Tata steel share target: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयर गुरुवार को डिमांड में रहे। शेयर में तेजी ऐसे समय आई जब टाटा स्टील के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी के नीदरलैंड कारोबार से 400-500 मिलियन यूरो एबिटा मिलने की उम्मीद है। टाटा स्टील के शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश हैं। बता दें कि बीते दिनों ज्यादातर ब्रोकरेज ने 220 रुपये से ज्यादा का टारगेट प्राइस दिया था।क्या है शेयर का परफॉर्मेंस? टाटा स्टील के शेयर की बात करें तो 187.15 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले यह शेयर 1.08% बढ़कर बंद हुआ। मई 2026 में शेयर 224.40 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। अगस्त 2025 में शेयर 152.55 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। बीते दिनों ब्रोकरेज यस सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 'एड' रेट...