नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (टीटीएमएल) के शेयर बुरे हाल में हैं। टीटीएमएल के शेयर पिछले दिनों अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 89 पर्सेंट तक लुढ़क गए। हालांकि, अब टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड के शेयरों ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। टीटीएमएल के शेयर शुक्रवार को BSE में करीब 4 पर्सेंट के उछाल के साथ 41.92 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड के शेयरों ने 44.74 रुपये के स्तर को भी छुआ। पिछले 7 दिन में कंपनी के शेयरों में 39 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। 7 दिन में 39% उछल गए हैं टीटीएमएल के शेयरटाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) के शेयर पिछले 7 ट्रेडिंग सेशंस में 39 पर्सेंट चढ़ गए हैं। टीटीएमएल के शेयर 30 मार्च 2026 ...