नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नमक से सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा समूह के मैनेजमेंट में एक बड़ा इस्तीफा हुआ है। दरअसल, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद एक बार फिर लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर टाटा ग्रुप का असल मालिक कौन है? दिलचस्प बात यह है कि टाटा ग्रुप का मालिकाना हक टाटा परिवार के किसी एक सदस्य के पास नहीं है। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि टाटा ग्रुप पर किसका मालिकाना हक है।टाटा संस की कितनी हिस्सेदारी? दरअसल, टाटा संस की करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी परोपकारी ट्रस्टों के पास है। इन ट्रस्टों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आजीविका और कला-संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के लिए फंड उपलब्ध कराया जाता है। टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारकों में सर दोराबजी टाट...