आदित्यपुर, मई 7 -- ग़म्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 5 में स्थित टाटा-कांड्रा मार्ग से एनकेएस मैदान तक करीब एक किलोमीटर वाणी विद्या मंदिर स्कूल रोड का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में कराया जाएगा। जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत बलरामपुर की बढ़ती आबादी को मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

निर्माण कार्य की जानकारी गुरुवार को वाणी विद्या मंदिर स्कूल रोड में बन रहे नाला निर्माण में उत्पन्न विवाद को सुलझाने पहुंचे मेयर संजय सरदार एवं डिपुटी मेयर अंकुर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बोलायडीह मुख्य मार्ग का नगर निगम की ओर से निर्माण और चौड़ीकरण कराया गया था, उसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से सिर्फ नगर निगम ही नहीं, बल्कि जगन्नाथपुर पंचायत के लोगों को भी...