आदित्यपुर, मार्च 1 -- गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर रामचंद्रपुर के समीप चालक के मोबाइल फोन से बात करने के कारण एक पैसेंजर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो पर सवार कई महिलाएं और बच्चों को चोटें आयी। ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के वक्त मौके से गुजर रहे ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेज दिया। गम्हरिया थाना पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। ऑटो पर सवार यात्रियों के अनुसार चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...