नई दिल्ली, जून 5 -- नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित टाटा कम्युनिकेशंस के कार्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दौरान दो दमकलकर्मी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल अब पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 2:47 बजे ग्रेटर कैलाश-1 में सवित्री सिनेमा के सामने स्थित कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली। कुल 10 दमकल वाहन आग बुझाने के अभियान में लगाए गए। कर्मियों ने भवन के भीतर फैल रही लपटों को अन्य हिस्सों तक पहुंचने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। यह भी पढ़ें- 'बिल्डिंग डिजाइन के कारण लोगों का.'; मालवीय नगर में लाक्षागृह बने होटल पर CFO ऑफिसर का दावा हालां...