जमशेदपुर, जनवरी 14 -- जमशेदपुर। टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर बुधवार को प्रबंधन-यूनियन के बीच औपचारिक वार्ता हुई। प्रबंधन पक्ष से प्लांट हेड, एचआर हेड, यूनियन से अध्यक्ष-महामंत्री आदि शामिल हुए। यूनियन नेताओं ने समय रहते ग्रेड समझौते करने की बात कही। इस पर प्रबंधन ने भी हामी भरी तथा कहा कि अगले सप्ताह से लगातार वार्ता होगी। कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन आगामी अप्रैल माह से लंबित हो जाएगा। यूनियन की ओर से 40 सूत्रीय मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा गया है। इस पर क्रमवार सहमति बनाई जाएगी फिर समझौते पर मुहर लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.