जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता 1 अप्रैल से लंबित हो गया। टाटा मोटर्स में समय से पहले समझौता हो गया, लेकिन यहां अबतक समझौता नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष दिखने लगा है। यहां समय रहते समझौते का आश्वासन मिला था, जो नहीं हुआ। उधर टाटा मोटर्स में समय से पूर्व ग्रेड होने से यहां भी उम्मीद बढ़ी हुई है, लेकिन प्रबंधन-यूनियन की वार्ता शुरू नहीं होने से असंतोष बढ़ने लगा है। यहां एक अप्रैल-26 से ग्रेड रिवीजन लंबित हो गया। छह दिसंबर-25 को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन ने कंपनी प्रबंधन को चाटर्र आफ डिमांड सौंपा है। यूनियन मार्च में ही समझौते होने की उम्मीद जताई थी जो नहीं हुआ। टाटा कमिंस में वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य से ज्यादा इंजन का निर्माण हुआ है। इसलिए कर्मचारियों में लक्ष्य से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.