टाटा कमिंस में वेज रिवीजन पर लोकल स्तर पर ही होगी वार्ता
जमशेदपुर, मई 10 -- टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को लेकर ईबीयू की एचआर हेड पल्लवी देसाई ने यूनियन को साफ कहा कि सहमति लोकल मैनेजमेंट स्तर पर ही बनानी होगी। टाटा कमिंस के प्रबंध निदेशक नितिन जिराफे, एचआर हेड पल्लवी देसाई और ईबीयू के सप्लाई चेन रॉबिन मथाई गुरुवार को शहर पहुंचे थे। यूनियन को उम्मीद थी कि वेज रिवीजन पर निर्णायक वार्ता होगी, लेकिन शुक्रवार को हुई एक घंटे की बैठक में प्रबंधन ने दो टूक कहा कि वेज रिवीजन पर पुणे स्तर से कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। लोकल मैनेजमेंट से ही बात करके सहमति बनानी होगी। सहमति बनने के बाद ही शीर्ष प्रबंधन हस्ताक्षर करने आएगा।वार्ता में यूनियन के अध्यक्ष राजेश सिंह, महासचिव अविनाश अनुपम, संयुक्त महासचिव शंभू शरण, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप किशोर सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष अंजय कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.