जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता पर मंगलवार को नवें दौर की वार्ता हुई। लेकिन वार्ता इंप्लाइ वार्ड के रजिस्ट्रेशन से आगे नहीं बढ़ सकी। बताया गया कि यूनियन पहले इंप्लाइ वार्ड के रजिस्ट्रेशन और नियुक्ति पर सहमति बनने के बाद ही अन्य बिंदुओं पर आगे बढ़ने की बात कही, जबकि प्रबंधन अपने पहले की रुख पर कायम रहा और दो टूक कहा कि कंपनी मैनपावर की जरूरत नहीं है। यह वार्ता दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। वार्ता में एचआर के दीपेश चोलिया के अलावा यूनियन से अध्यक्ष राजेश कुमार, अविनाश अनुपम, शंभू शरण आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.