टाटा कमिंस में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर दो कर्मी बर्खास्त
जमशेदपुर, जून 11 -- टाटा कमिंस प्रबंधन ने लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में दो कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दोनों को बर्खास्तगी का पत्र थमा दिया गया है। एसेंबली लाइन से दयाल और सिलिंडर हेड लाइन से अभिमन्यु प्रसाद को बर्खास्त किया गया। वर्तमान यूनियन के 11 माह के कार्यकाल में इन दोनों सहित कुल तीन कर्मचारियों की नौकरी गई है। बताया गया कि पिछले यूनियन नेतृत्व के दौरान इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आरोप लगा था, लेकिन तब की यूनियन ने उन्हें किसी भी कार्रवाई से बचाए रखा था। नेतृत्व बदलते ही प्रबंधन ने दोनों को बर्खास्त कर दिया। इससे पहले पिछले महीने एसेंबली लाइन के समरेश बोस को भी इसी आरोप में बर्खास्त किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.