जमशेदपुर, मई 31 -- टाटा कमिंस प्रबंधन ने वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिचालन लागत को न्यूनतम रखने, रखरखाव, गुणवत्ता और महत्वपूर्ण ग्राहक आवश्यकताओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से व्यवस्था में बदलाव किया है। प्लांट हेड अजितेश मोंगा के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार शनिवार 30 मई और सोमवार 1 जून से बुधवार 3 जून तक नई व्यवस्था लागू रहेगी। कारखाना शनिवार 30 मई और बुधवार 3 जून को आंशिक रूप से चालू रहेगा, जबकि सोमवार 1 जून और मंगलवार 2 जून को पूरी तरह बंद रहेगा। सभी विभागीय प्रमुख उन कर्मचारियों की सूची तैयार करेंगे जिन्हें बंद या आंशिक रूप से चालू रहने वाले दिनों में काम करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- रोलिंग ब्लॉक से कई रूट के ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित ये कर्मचारी ...