टाटा कमिंस में कौशल भत्ता में होगा सुधार
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता पर एक माह बाद गुरुवार को फिर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता शुरू हुई। इस बार वार्ता सकारात्मक रही। वार्ता में एसोसिएट ग्रोथ प्लान (एजीपी) में स्कील अलाउंस पर बनी बड़ी जिच पर यूनियन को सफलता मिली और प्रबंधन ने इस कौशल भत्ता में सुधार करने का आश्वासन दिया। इसे अनुमोदन के लिए पुणे भी भेज दिया गया। गुरुवार दोपहर तीन बजे दोनों पक्षों के बीच वार्ता शुरू हुई। इसमें प्रबंधन ने वेज में बढ़ोतरी की राशि को चार किस्त में देने के प्रतिशत पर अपना प्रस्ताव दिया। प्रबंधन ने प्रथम वर्ष कुल बढ़ी राशि का 75 प्रतिशत, दूसरे और तीसरे वर्ष 10-10 प्रतिशत तथा चौथे और अंतिम वर्ष 5 प्रतिशत राशि देने का प्रस्ताव दिया। यूनियन ने इसपर असहमति जताते हुए पिछले बार की तरह इस बार भी प्रथम वर्ष 85 प्रतिशत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.