जमशेदपुर, मार्च 15 -- टाटा कमिंस के कर्मचारियों को गंभीर बीमारी में मिलने वाली स्पेशल मेडिकल लीव में झटका लगने के बाद अब उनके आश्रितों के इंटर्नशिप को लेकर शर्त रख दी गई है। इस वर्ष से सिर्फ इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई कर रहे कर्मचारियों के आश्रितों को ही पेड इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। पहले बीबीए, बीकॉम, बीएससी आदि स्नातक स्तर के अन्य कोर्स करने वाले आश्रितों को भी इंटर्नशिप करने का अवसर मिलता था। कर्मचारियों के बच्चों और कर्मचारियों द्वारा रेफर किए गए लोगों के लिए पेड समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन मांगा गया है। इस प्रोग्राम को इंडस्ट्री का अच्छा अनुभव, प्रैक्टिकल सीख और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के मौके देने के लिए डिजाइन किया गया है। बीई या बीटेक शैक्षिक योग्यता वाले आवेदकों का मौजूदा डिग्री में पिछले सेमेस्टर या ट्राइमेस्टर के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.