जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- टाटा कमिंस के प्रबंध निदेशक नितिन जिराफे गुरुवार को जमशेदपुर आएंगे। इस दौरान वह कंपनी के प्लांटों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कंपनी की मान्यता प्राप्त यूनियन टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के साथ भी वार्ता का समय तय किया गया है। वहीं, बुधवार को कंपनी की एचआर हेड पल्लवी देसाई का जमशेदपुर दौरा रद्द हो गया। सूत्रों के अनुसार, यूनियन वेज रिवीजन समझौते के चार्टर्ड ऑफ डिमांड के तहत कर्मचारी पुत्रों के नियोजन का मुद्दा उठाएगी। उल्लेखनीय है कि टाटा कमिंस कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता अप्रैल 2026 से लंबित होगा और यूनियन पहले ही चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंप चुकी है। माना जा रहा है कि एमडी इस संबंध में वार्ता की दिशा और गाइडलाइन दे सकते हैं। कर्मचारियों की गंभीर बीमारी की स्थिति में 90 दिनों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.