जमशेदपुर, दिसम्बर 4 -- जमशेदपुर। टाटा कमिंस के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता 1 अप्रैल 2026 से लंबित हो जाएगा। लेकिन मान्यता प्राप्त कंपनी की टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन समय पर समझौता कराने को लेकर पहल शुरू कर दी है। यूनियन ने चार्टर्ड ऑफ डिमांड (सीओडी) प्रबंधन को सौंपने के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है। कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों को समेकित कर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस बार चार्टर्ड ऑफ डिमांड में करीब 40 प्वाइंट शामिल किए गए हैं। यूनियन ने चार्टर्ड ऑफ डिमांड सौंपने के लिए प्रबंधन से समय मांगा है। बताया जा रहा है कि समय मिलने पर शुक्रवार को सीओडी प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.