उरई, जून 21 -- उरई। संवाददाता झांसी-कानपुर हाईवे पर भुआ और कैथेरी गांवों के बीच ज्योनार होटल के सामने स्थित टाटा कंपनी के स्टोर में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से केबल समेत अन्य विद्युत सामग्री जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह के पीछे पड़ोसी खेत में जलाई गई पराली से उठी चिंगारी बताई जा रही है।टाटा कंपनी द्वारा सौभाग्य योजना के तहत 10 जिलों में विद्युत कार्य किया जा रहा है। इसी के लिए कंपनी ने हाईवे किनारे यह स्टोर बनाया था, जहां केबल व अन्य सामान रखा जाता था। रविवार सुबह स्टोर से अचानक धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे स्टोर को चपेट में ले लिया। सूचना पर स्टोर इंचार्ज प्...