टाटा और महिंद्रा ने दिखाया दम, ग्लोबल EV रैंकिंग में टेस्ला और BYD को पछाड़ा; फिर भी निगेटिव बातें हो रहीं
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी भारतीय कंपनियों का दबदबा दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इस सेगमेंट में ऑटोमोबाइल कंपनियां भी शामिल हैं। दरअसल, भारती की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनियों ने एनर्जी एफिशिएंसी की ग्लोबल रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल की है। टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने दुनियाभर की 20 अन्य ऑटोमेकर कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीयों को ये जानकर खुशी होगी कि इन्होंने टेस्ला और BYD जैसी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया। ये नतीजे ICCT की ग्लोबल ऑटोमेकर रेटिंग रिपोर्ट से सामने आए हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) ने प्रति किलोमीटर वॉट-घंटे में एनर्जी कंजप्शन को मापा। कम आंकड़े बिजली के ज्यादा कुशल इस्तेमाल को दिखाते हैं। खास बात यह है कि डेटा को गाड़ी के वजन के हिसाब से एडजस्ट किया गया था। टाटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.