टाटा और बक्सर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दोनों छोर से 7-7 फेरे लगाएगी
चक्रधरपुर, अक्टूबर 10 -- चक्रधरपुर। आगामी पूजा को देखते हुए रेलवे ने टाटा-बक्सर-टाटा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन नंबर 08183 टाटा बक्सर पूजा स्पेशल13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक टाटा नगर से प्रत्येक मंगलवार को 20.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन टाटा कांडरा, सीनी, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा,गोमो, पटना, आरा होते हुए बुधवार 09.15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 08184 बक्सर-टाटा पूजा स्पेशल बक्सर से 11.55 बजे रावाना होगी और इन्ही स्टेशनों में रुकती हुई दूसरे दिन 00.15 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों छोर से 7-7 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से पूजा के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.