जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में टाटानगर और आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने 33 लोगों को विभिन्न कारणों से पकड़कर चक्रधरपुर मंडल कैंप कोर्ट में मंगलवार को पेश किया। बताया जाता है कि आरोपियों में महिला व दिव्यांग बोगी पर चढ़ने, स्टेशन क्षेत्र में अनाधिकार प्रवेश करने, अवैध रूप से ट्रेन और स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचने वाले हॉकर, लाइन पार के आरोपी व विभिन्न मामलों में पहले से फरार वारंटी शामिल है। उम्मीद है कि रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार आरोपी रेलवे कैंप कोर्ट में जुर्माना देकर रहा हो जाएंगे लेकिन रेल संपत्ति चोरी जैसे मामले के आरोपियों को जेल जाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.