जमशेदपुर, दिसम्बर 29 -- आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189) के दो एसी कोच में देर रात अचानक आग लग गई। ट्रेन के बी-1 और एम-2 कोच में आग की लपटें उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक यात्री की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री झुलसकर घायल हो गए।घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।आग पर काबू पाने के बाद अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस घटना के कारण रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...