टाटा एक जुलाई से बढ़ाएगी यात्री वाहनों के दाम
नई दिल्ली, जून 12 -- नई दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन और इलेक्ट्रिक वाहन सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह पिछले तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने लागत दबावों के बीच एक अप्रैल से अपने आईसीई वाहनों की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले, मारुति सुजुकी इंडिया ने एक जून से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी एक जून से अपने वाहनों की कीमतों में 12,800 रुपये तक की वृद्धि की थी। यह भी पढ़ें- जून में ही खरीद लो टाटा की कार, 1 जुलाई से कंपनी 1.5% बढ़ा देगी कीमतें; EV पर भी होगा इसका असर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.