जमशेदपुर, जुलाई 19 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने 19 जुलाई रविवार को टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया है। अब यह ट्रेन निर्धारित समय पर चलेगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे ने पहले टाटानगर-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया था। साथ ही टाटानगर की दो मेमू ट्रेनों को आसनसोल की जगह केवल आद्रा तक चलाने का आदेश दिया गया था। रेलवे द्वारा आदेश वापस लेने से सैकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर-गोमो मेमू तीन दिन महुदा तक चलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...