टाटा आसनसोल मेमू ट्रेन 14-15 और 18 को होगी रद्द
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 14 और 15 फिर 18 जुलाई को टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगी जबकि, आसनसोल टाटानगर मेमू ट्रेन 14 से 17 और 18-19 जुलाई को पुरुलिया एवं आद्रा स्टेशन से ही आवागमन करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश शनिवार को जारी हुआ है। बताया जाता है की लाइन ब्लॉक को लेकर आसनसोल मिदनापुर गोमो चक्रधरपुर समेत कई मार्ग की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इससे पश्चिम बंगाल और कोल्हान के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, चक्रधरपुर मंडल के कांस बहाल स्टेशन के पास लाइन ब्लॉक के कारण भी टाटानगर से छत्तीसगढ़ मार्ग की ट्रेनों का परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में विकास कार्य: 13 से 19 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द व प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.