टाटा आसनसोल ट्रेन आज और 18 को रद्द
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- जमशेदपुर। टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन बुधवार को रद्द रही जबकि, 18 जुलाई को भी अप डाउन में रद्द रहेगी। आद्रा मंडल रेलवे में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। ब्लॉक को लेकर आसनसोल और टाटानगर के बीच अप डाउन करने वाली दो मेमू ट्रेन का परिचालन 15 से 19 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक होगा। रेलवे के परिचालन सिस्टम से झारखंड और पश्चिम बंगाल के दर्जनों छोटे-छोटे स्टेशनों के सैकड़ो ग्रामीण यात्रियों को रोज आवागमन में दिक्कत होगी। सूचना के अनुसार लाइन ब्लॉक को लेकर रेलवे ने झारखंड बंगाल मार्ग की अन्य पांच ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कईयों परिचालन में बदलाव किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.