टाटा आसनसोल की दो मेमू ट्रेन ट्रेनों के परिचालन दूरी में कटौती
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में भी लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर आसनसोल की दो मेमू ट्रेनों का अप डाउन में परिचालन दूरी कम की गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से जारी आदेश के अनुसार 24 से 30 अगस्त तक आसनसोल और टाटानगर दोनों ओर से मेमू ट्रेन सिर्फ आद्रा तक चलेगी। इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के ओड़िशा क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की चार ट्रेनों को दिन बदलकर 17 नवंबर तक रद्द करने और साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस को बदले मार्ग पर चलने का आदेश है। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर रद्द रहेंगी 4 जोड़ी मेमू ट्रेनें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.