जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- जमशेदपुर। रेलवे ने बुधवार को दक्षिण पूर्व जोन में टाटानगर व आदित्यपुर होकर खड़गपुर से झारसुगुड़ा बागदेही तक चौथी लाइन समेत बिलासपुर और कटनी में नई लाइन की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत 367 किमी चौथी लाइन बिछाने में रेलवे 6528 करोड़ खर्च करेगा। इससे झारखंड, बंगाल और ओड़िशा क्षेत्र में ट्रेनों के आवागमन में सुधार होगा। इससे पूर्व रेलवे ने फरवरी में चक्रधरपुर मंडल के गम्हरिया से चांडिल स्टेशन तक 1168 करोड़ से तीसरी व चौथी लाइन को मंजूरी दी थी। जबकि, सीनी व कांड्रा में तीसरी और चौथी लाइन बिछाने से पूर्व का काम पहले से शुरू है। चौथी लाइन से हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर यात्री ट्रेनों के परिचालन में व्यापक सुधार के साथ रेलवे को मालगाड़ियों से ढुलाई का लक्ष्य प्राप्त करने में सहूलियत होगी। चौथी लाइन के लिए रेलवे को जमी...