टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगी दो नई शंटिंग लाइन
जमशेदपुर, मई 13 -- टाटानगर और हल्दीपोखर के बीच दो नई शंटिंग लाइनें बनाई जाएंगी, जिससे बादामपहाड़ मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन सुगम रहेगा। वहीं, परसूडीह में वॉल्व लाइन बनाने की तैयारी है, जबकि सुंदरनगर के आसपास स्टेबलिंग लाइन का निर्माण होगा। इससे रेलवे को खाली कोच रखने में सुविधा मिलेगी और टाटानगर यार्ड पर लोड कम होगा। चक्रधरपुर मंडल की दोनों योजनाओं को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही परसूडीह, सुंदरनगर और हल्दीपोखर क्षेत्र में नई लाइनों का काम शुरू हो जाएगा। बादामपहाड़ मार्ग पर ट्रेन ट्रैफिक बढ़ने से मालगाड़ियों की शंटिंग कर यात्री ट्रेनों को पार करना आसान हो जाएगा। नई लाइन बिछाने के लिए आसपास की बस्तियों को खाली करने का नोटिस रेलवे एक वर्ष से जारी कर रहा है。 यह भी पढ़ें- टाटानगर-आदित्यपुर के बीच सितंबर से थर्ड लाइन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.