टाटानगर हटिया ट्रेन का 3 दिन बदलेगा मार्ग
जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 02, 03 और 06 जून को चांडिल के बाद बदलेगा। इससे ट्रेन को पुरुलिया के बदले मुरी और गुंडा बिहार स्टेशन होकर चलेगी। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। बताया जाता है की लाइन ब्लॉक को लेकर आद्रा से अन्य कहीं मार्ग की ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि ट्रेनों के परिचालन को लेकर 139 नंबर से भी अधिक जानकारी ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.