टाटानगर स्टेशन से 6 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की स्पेशल स्क्वायड टीम और रेल पुलिस के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन से 6 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरपीएफ ने गिरफ्तार व्यक्ति को टाटानगर रेल पुलिस के सुपुर्द कर दिया और आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। रेल थाना में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि सुबह में बिहार की ट्रेन के समय सुरक्षा जवानों ने गांजा के साथ उसको दबोचा था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्टेशन पर छह किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.