जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम के जवानों ने होली के दिन टाटानगर स्टेशन से तीन ब्राउन शुगर सप्लायर और खरीदार को दबोच लिया। आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर कीताडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और गोलमुरी खालसा क्लब निवासी राहुल कुमार डे को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इनके पास से 28 पुड़िया में 356 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। जब्त ब्राउन शुगर का मूल्य करीब साढ़े 3 लाख से ज्यादा है। बताया जाता है कि, कीताडीह का मुस्तकीम अंसारी आदित्यपुर से ब्राउन शुगर लाकर टाटानगर स्टेशन परिसर में बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी एवं राहुल कुमार डे को बेच रहा था। पहले से घात लगाए जवानों ने तीनों को दबोचकर आरपीएफ पोस्ट ले गए। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद तीनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.