जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस पार्किंग में रविवार रात मारपीट हो गई। सूचना पाकर गेट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जाता है कि बर्मामाइंस का एक युवक नशे में पार्किंग में आया था। कर्मचारियों द्वारा पार्किंग शुल्क मांगने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। इससे दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। युवक ने पार्किंग कर्मचारियों को रेल थाना में केस दर्ज कराने की धमकी दी थी। हालांकि, सोमवार देर शाम तक मारपीट का कोई केस दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.