जमशेदपुर, अगस्त 2 -- आरआरबी लेवल-1 (ग्रुप-डी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने परीक्षा अवधि के दौरान बाहर से आने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की है। रेलवे के अनुसार, परीक्षा 3 से 21 अगस्त तक विभिन्न चरणों में होगी। स्टेशन पर बनाए गए हेल्प डेस्क में रेलकर्मी और स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। यहां अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने का मार्ग, स्थानीय परिवहन, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, समय-सारिणी तथा अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान में भी सहायता दी जा रही है।यात्रियों और अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थ...