जमशेदपुर, मार्च 8 -- टाटानगर स्टेशन के स्टॉल संचालक यात्रियों से चाय व कॉफी का रेलवे से निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसा लेते हैं। आए दिन ऑनलाइन शिकायत दर्ज हो रही है लेकिन, रेलवे खानपान एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने चुप्पी साध रखा है। गुरुवार 5 मार्च को भी जनरल टिकट के एक यात्री ने प्लेटफार्म नंबर दो-तीन स्थित एक स्टॉल संचालक के खिलाफ कॉफी में 10 के बदले 15 और रेल नीर पानी बोतल के लिए 14 की जगह 15 रुपये लेने की ऑनलाइन शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, शिकायत होने पर रेलकर्मी स्टेशन के स्टॉल संचालकों से जुर्माना वसूलते हैं, लेकिन यात्रियों को उनका पैसा वापस नहीं मिलता है। तीन-चार महीने पूर्व ज्यादा कीमत लेने की शिकायत पर स्टॉल को सजा के तौर पर एक-दो दिन बंद कराने के साथ जुर्माना भी वसूला जाता था। सूचना के अनुसार, पूर्व के वाणिज्य व खान...