टाटानगर स्टेशन पर बनेगी तीन मंजिला मल्टी-लेवल पार्किंग
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास के तहत रेलवे तीन मंजिला मल्टी-लेवल पार्किंग बनाने की तैयारी में है, ताकि आने वाले 50 वर्षों तक यात्रियों को स्टेशन परिसर में वाहन पार्क करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इस आधुनिक पार्किंग को इस तरह विकसित किया जाएगा कि वाहन खड़ा करने के बाद यात्रियों को नीचे लौटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्किंग की प्रत्येक मंजिल को स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्री सीधे स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास कर सकेंगे। चक्रधरपुर रेल मंडल ने नई पार्किंग को लेकर योजना तैयार की है। मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। जानकारों के अनुसार, करीब छह वर्ष पहले भी टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट की ओर मल्टी-लेवल पार्किंग बनाने के लिए सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.